hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

सतना में अस्पताल के बेड पर शराब पीने से मना किया तो सनकी मरीज ने डॉक्टर पर तान दिया कट्टा

जिले के उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भर्ती मरीज ने डॉक्टर पर देशी कट्टे से फायर कर दिया। घटना में ड्यूटी डॉक्टर बाल-बाल बच गए, लेकिन अस्पताल में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार उचेहरा थाना क्षेत्र के रामपुरवा कोठी गांव निवासी 23 वर्षीय शिवम द्विवेदी पिछले दो दिनों से मेडिकल वार्ड में भर्ती था। आरोप है कि वह इलाज के दौरान भी अनुशासनहीनता कर रहा था और अस्पताल से बार-बार बाहर जाकर लौटता था।

शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे वार्ड स्टाफ ने उसे अस्पताल के बेड पर बैठकर शराब पीते हुए देखा। सूचना मिलने पर ड्यूटी डॉक्टर डॉ. दीपक पांडेय मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल परिसर में शराब पीने से मना किया। इस पर आरोपी भड़क गया और डॉक्टर व स्टाफ के साथ गाली-गलौज करने लगा।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद जब डॉक्टर वहां से हटने लगे, तो आरोपी बाहर आया और बाइक स्टार्ट करने के बाद अचानक देशी कट्टे से फायर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली सीधे डॉक्टर को निशाना बनाकर चलाई गई, लेकिन वे बच गए।

आरोपी मौके से फरार

घटना के तुरंत बाद डायल 112 को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बीएमओ डॉ. ए.के. राय को रात में ही घटना की जानकारी दी गई।

मरीजों और स्टाफ में दहशत

घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्टाफ में दहशत का माहौल है। अस्पताल प्रबंधन ने शनिवार को उचेहरा थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 6 =

Back to top button