hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

देशभोपाल
Trending

जनगणना 2027 के दूसरे चरण में लोगों से पूछे जाएंगे 40 सवाल, भोपाल में 4500 कर्मचारी तैनात

आपके पास कितने बैंक खाते हैं? कोविड-19 का टीका कहां लगवाया था? क्या आप डिजिटल रूप से साक्षर हैं? ऐसे ही सवालों के जवाब इस बार जनगणना के दूसरे चरण के दौरान देने होंगे। जनगणना 2027 के दूसरे चरण में लोगों से 40 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि वर्ष 2011 की जनगणना में 29 प्रश्न शामिल थे। यानी इस बार प्रश्नावली में 11 सवाल अधिक हैं।

भोपाल की शहरी सीमा में जनगणना का काम संभालने के लिए करीब 4500 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी है। मप्र में दूसरे चरण की जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने से 15 दिन पहले स्व-गणना की जाएगी, जिसमें शहरवासी अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

सिर्फ गिनती नहीं, सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल बनेगी
जनगणना 2027 में केवल नाम, उम्र और परिवार के सदस्यों की गिनती तक सीमित नहीं रहेगी। लोगों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का विस्तृत ब्योरा जुटाया जाएगा। प्रश्नावली में जाति, धर्म, मातृभाषा, दिव्यांगता, शिक्षा, रोजगार और पलायन से जुड़े सवाल शामिल हैं।
महिलाओं से निर्धारित श्रेणियों के अनुसार बच्चों के जन्म और उनकी संख्या की जानकारी भी ली जाएगी। इस बार जनगणना को ज्यादा डेटा-ड्रिवन बनाया गया है ताकि सरकार को नीतियां बनाने के लिए सटीक जानकारी मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

Check Also
Close