hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश
Trending

जयपुर में बस पलटी, ट्रैफिक जाम:मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार चार दिनों से तेज बारिश; अगले 4 दिन 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से बुधवार को 20 राज्यों में अच्छी बारिश हुई। अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान के 5 से ज्यादा जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। जयपुर में 4 घंटे से ज्यादा पानी बरसा। पानी से भरे गड्ढे के कारण बस पलट गई। बारिश और पेड़ गिरने से करीब सात घंटे तक शहर के ज्यादातर हिस्सों में ट्रैफिक जाम रहा।

उधर, उत्तराखंड के देहरादून-मसूरी मार्ग पर लैंडस्लाइड के चलते मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे दोनों ओर करीब 10 किमी लंबा जाम लग गया। टिहरी में लैंडस्लाइड से NH-707A पर पीपलडाली के पास कई वाहन फंस गए। यात्रियों को परेशानी हुई। राज्य के 9 जिलों में 67 सड़कें बंद हैं।

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार चार दिनों से तेज बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में बारिश से 204 सड़कें बंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

Back to top button