hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
बिज़नेस
Trending

क्या आप जानते हैं कहां से आता है आपकी रसोई में यूज होने वाला तेल, पढ़ें किन देशों से क्या खरीद रहा भारत

देश में वनस्पति तेल के आयात में चालू तेल वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के दौरान हल्की गिरावट दर्ज की गई है। पाम तेल की खरीद बढ़ने के बावजूद सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के कम आयात ने कुल आयात पर दबाव डाला, जिससे समग्र मात्रा पिछले वर्ष की तुलना में घट गई।

कुल आयात में गिरावट

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के अनुसार, नवंबर से जनवरी की तिमाही में भारत ने 39.6 लाख टन वनस्पति तेल (खाद्य और अखाद्य सहित) आयात किया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 40.5 लाख टन था।

पाम तेल की खरीद बढ़ी

समीक्षाधीन अवधि में पाम तेल का आयात 18 प्रतिशत बढ़कर 19.1 लाख टन पर पहुंच गया, जबकि एक वर्ष पहले यह 16.2 लाख टन था। एक फरवरी तक बंदरगाहों पर पाम तेल का भंडार 4.86 लाख टन दर्ज किया गया, जो पिछले महीने की तुलना में 33 हजार टन अधिक है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

Back to top button