hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

ताजा खबरेंदेश
Trending

क्या है CJP जिसने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल?इंस्टाग्राम पर बीजेपी को पछाड़ा

सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से सुर्खियां बटोरने वाली व्यंग्यात्मक राजनीतिक संस्था ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को एक बड़ा झटका लगा है। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) ने भारत में इसके आधिकारिक अकाउंट को ‘कानूनी मांग’ के चलते ब्लॉक (Withhold) कर दिया है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब इस डिजिटल आउटफिट ने लोकप्रियता के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी पीछे छोड़ दिया था।

X पर दिखने लगा ‘अकाउंट विदहेल्ड’ का नोटिस

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। जब भारत में CJP के X अकाउंट (@CJP_2029) को खोला जा रहा है, तो वहां मोटे अक्षरों में ‘अकाउंट विदहेल्ड’ (Account Withheld) लिखा आ रहा है। साथ ही एक पॉप-अप संदेश में लिखा है – ‘एक कानूनी मांग के जवाब में भारत में इस अकाउंट पर रोक लगा दी गई है।’ अभिजीत दिपके ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसा कि अंदेशा था, कॉकरोच जनता पार्टी के अकाउंट को भारत में रोक दिया गया है।

यह डिजिटल आउटफिट पिछले कुछ दिनों से भारतीय राजनीति पर अपने अनूठे और व्यंग्यात्मक (Satirical) अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा था।

इंस्टाग्राम पर इस पेज की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसने फॉलोअर्स के मामले में सत्ताधारी दल बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर जहां बीजेपी के 8.8 मिलियन (88 लाख) फॉलोअर्स हैं, वहीं महज कुछ ही दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स का आंकड़ा 13.5 मिलियन (1.35 करोड़) के पार पहुंच गया। CJP ने गुरुवार सुबह एक पोस्ट के जरिए बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें बीजेपी को पीछे छोड़ने में सिर्फ चार दिन का समय लगा।

X ने क्यों लगाया अकाउंट पर प्रतिबंध?

अकाउंट ब्लॉक होने को लेकर X (ट्विटर) की नीति के अनुसार, इस तरह की कार्रवाई तब की जाती है जब प्लेटफॉर्म को किसी अधिकृत संस्था या सरकार की ओर से “वैध और उचित दायरे में अनुरोध या कानूनी मांग” प्राप्त होती है। X का कहना है कि स्थानीय कानूनों का उल्लंघन होने पर किसी खास देश या क्षेत्र में कुछ चुनिंदा कंटेंट या अकाउंट्स तक पहुंच को सीमित करना जरूरी हो जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + fourteen =

Check Also
Close