hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरमध्यप्रदेश

लड़की को भगाने में मदद करने के संदेह में व्यक्ति के पिता को पीठ-पीठ कर उतारा मौत के घाट

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, खरगोन। जिले के सनावद थाना क्षेत्र में एक बालिग लड़की को भगाने में मदद करने के संदेह में एक व्यक्ति और उसके साले की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मंगलवार उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सनावद के थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि गत चार जून को एक बालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। दोनों ने बाद में विवाह कर लिया। लड़के ने पुलिस को सूचना दी थी कि उन्होंने शादी कर ली है और वे 10 जून को सनावद थाने में उपस्थित होंगे। इसी बीच लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि राधेश्याम के पुत्र सौरभ ने दोनों को भगाने में मदद की थी।

मंगलवार को राधेश्याम की तबीयत और बिगड़ने पर उसे खंडवा से इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। राधेश्याम की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे शव को सनावद लेकर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए आरोपितों पर हत्या की धाराएं जोड़ने और तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 13 =

Back to top button