hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरमध्यप्रदेश

शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया, प्रताड़ना से तंग आकर उठाया आत्मघाती कदम

अस्पताल में दर्ज हुए बयान, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के हजीरा क्षेत्र के में रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता को लगातार आरोपी धमका रहा था। उसके कॉलेज के बाहर भी चक्कर काटता रहता था। उसकी धमकियों से त्रस्त आकर पीड़िता ने हाथ की नस ब्लेड से काट ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पीड़िता के बयान लेने के बाद हजीरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

हजीरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गदाईपुरा निवासी 22 वर्षीय छात्रा एमएलबी कॉलेज में पढ़ती है। वह जब भी कॉलेज जाती थी तो उसके कॉलेज के बाहर रवि पुत्र वकील राठौर निवासी कृष्णा विहार कालोनी खड़ा रहता था। वह छात्रा का पीछा करता था। छात्रा से दोस्ती की और बात करने लगा। 20 दिसंबर 2025 को वह छात्रा के घर आ गया। उस समय छात्रा अकेली थी। वह मिलने के बहाने आया और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर धमकाने लगा। फिर बोला कि वह उससे शादी कर लेगा

छात्रा को शादी का झांसा देकर उसने कई बार गलत काम किया। जब छात्रा उससे शादी करने के लिए बोलती तो टाल देता। जब छात्रा को लगा कि वह शादी नहीं करना चाहता तो छात्रा ने उससे दूरी बना ली। इसके बाद वह छात्रा को धमकाने लगा और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। छात्रा जब कॉलेज जाती तो वह पीछा करता था। 19 जुलाई को छात्रा ने उससे परेशान होकर अपने घर की बाथरूम में ब्लेड से दोनों हाथ की नसें काट लीं। इसके बाद खून निकला और वह अचेत होकर गिर पड़ी। स्वजन उसे अस्पताल लेकर भागे। तब पीड़िता ने बताया कि उसके साथ रवि राठौर ने कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने बयान लिए और आरोपी पर एफआइआर दर्ज की। छात्रा अब भी अस्पताल में भर्ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 7 =

Back to top button