hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरें

लिफ्ट में फंसे 2 मासूमों को जान पर खेलकर बचाया…ये लड़की इनाम की हकदार है…

एक नन्ही लड़की ने अपनी सूझबूझ, हिम्मत और समझदारी से दो छोटे बच्चों को लिफ्ट में फंसने से बचा लिया. इतनी कम उम्र में दिखाई गई उसकी बहादुरी काबिले-तारीफ है. लोग उसे असली हीरो बता रहे हैं.

आज के समय में जहां लोग छोटी-छोटी बातों पर घबरा जाते हैं, वहीं एक छोटी सी बच्ची ने ऐसा साहस दिखाया है, जिसने सबका दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्ही लड़की ने अपनी सूझबूझ, हिम्मत और समझदारी से दो छोटे बच्चों को लिफ्ट में फंसने से बचा लिया. इतनी कम उम्र में दिखाई गई उसकी बहादुरी काबिले-तारीफ है. लोग उसे असली हीरो बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह बच्ची सच में इनाम की हकदार है.

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छोटे बच्चे लिफ्ट में चढ़ने की कोशिश कर रहे होते हैं. दो बहुत छोटे बच्चे पहले ही लिफ्ट के अंदर चले जाते हैं. उसी समय एक लड़की लिफ्ट के बाहर खड़ी रहती है. उसे अंदाजा हो जाता है कि कोई बड़ा वहां मौजूद नहीं है और बच्चों के साथ कुछ गलत हो सकता है.

जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होने लगता है, लड़की घबराती नहीं है. वह तुरंत अपने पैर से लिफ्ट का दरवाजा रोक देती है ताकि दरवाजा पूरी तरह बंद न हो. अंदर खड़े दोनों बच्चे बहुत छोटे थे और अकेले थे. अगर लिफ्ट बंद हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था.

टल गया बड़ा हादसा

लिफ्ट में तकनीकी दिक्कत के कारण दरवाजा बार-बार बंद होने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की बिना डरे दरवाजे के बीच अपनी टांग अड़ा कर खड़ी रहती है. वह अपनी पूरी ताकत लगाकर लिफ्ट को बंद होने से रोकती है, साथ ही जोर-जोर से आवाज लगाकर बड़ों को बुलाती है. कुछ ही देर में बच्चों की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचते हैं.

तब तक बच्ची लगातार दरवाजे को पकड़े रहती है. जब बड़े लोग मदद के लिए आते हैं, तब वह एक-एक करके दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालती है जब सभी बच्चे बाहर आ जाते हैं, तब जाकर लिफ्ट को छोड़ा जाता है. यह पूरी घटना कुछ ही मिनटों की थी, लेकिन अगर लड़की समय रहते समझदारी न दिखाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था. उसकी हिम्मत और सूझबूझ ने दो मासूम बच्चों की जान बचा ली.

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने बच्ची की खूब सराहना की. कमेंट में लोग उसे बहादुर बच्ची, फरिश्ता और सुपरहीरो बता रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि यह बच्ची सच में सम्मान और इनाम की हकदार हैं. साथ ही इस घटना के बाद लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि छोटे बच्चों को कभी भी अकेले लिफ्ट में नहीं भेजना चाहिए और हमेशा उनके साथ कोई बड़ा होना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − three =

Back to top button