hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
धर्म
Trending

लक्खी मेलों को लेकर रोडवेज प्रशासन की तैयारियां पूरी; पांडुपोल और भर्तृहरि मेले के लिए चलेंगी 180 स्पेशल बसें

देखें रूट और किराया लिस्ट

अलवर जिले के पांडुपोल और भर्तृहरि धाम में आयोजित होने वाले लक्खी मेलों को लेकर रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पांडुपोल मेला 14 से 16 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 17 से 19 सितंबर तक बाबा भर्तृहरि का मेला आयोजित होगा। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने कुल 180 बसों का बेड़ा तैयार किया है। मेला शुरू होते ही पांडुपोल के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे।

120 स्थानीय और 60 बाहरी डिपो से बसें
मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक कुलदीप शर्मा के अनुसार, स्थानीय स्तर पर 120 बसें चलेंगी। इनमें से अकेले मत्स्य नगर डिपो से 70 बसें तैनात होंगी, जिनमें 40 अलवर से और 30 सरिस्का गेट से यात्रियों को मिलेंगी। इसके अलावा राजगढ़ और टहला से भी दिन-रात बसें चलेंगी। भीड़ के दबाव को संभालने के लिए कोटपूतली, भरतपुर, तिजारा, लोहागढ़, वैशाली नगर और जयपुर डिपो से 60 अतिरिक्त बसें बुलाई गई हैं।

भर्तृहरि मेले के दौरान केंद्रीय बस स्टैंड अलवर
से 50 बसें 24 घंटे फेरे लगाएंगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और जाम से बचाव के लिए भर्तृहरि तिराहा से 500 मीटर पहले और उमरी तिराहा पर अस्थायी बस स्टैंड बनाए गए हैं। तिराहे से आगे निजी वाहनों के जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

यह रहेगा निर्धारित किराया
अलवर से भर्तृहरी और भर्तृहरी से अलवर का किराया 20 रुपए रहेगा।
उमरी तिराहा से भर्तृहरी और भर्तृहरी से उमरी तिराहा के लिए 15 रुपए देने होंगे।
अलवर से उमरी तिराहा और उमरी तिराहा से अलवर का किराया 35 रुपए निर्धारित है।
इसी प्रकार राजगढ़ से उमरी तिराहा और उमरी तिराहा से राजगढ़ का किराया 35 रुपए रहेगा।
सरिस्का से उमरी तिराहा और उमरी तिराहा से सरिस्का के लिए 11 रुपए किराया तय किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =

Back to top button