hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश
Trending

सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन पर इराक का ड्रोन हमला, ढूंढ निकाला लॉन्च पैड

सऊदी अरब की अहम तेल पाइपलाइन को निशाना बनाने वाले ड्रोन हमले की जांच में इराकी सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इराक ने उस जगह का पता लगा लिया है, जहां से ड्रोन उड़ाकर सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन
को निशाना बनाया गया था। सुरक्षा बलों ने मौके से ड्रोन लॉन्च करने में इस्तेमाल होने वाला उपकरण भी जब्त कर लिया है।

इस कार्रवाई के बाद इस हमले के पीछे मौजूद नेटवर्क को लेकर जांच और तेज हो गई है। इराक सरकार ने साफ किया है कि उसकी जमीन का इस्तेमाल किसी दूसरे देश के खिलाफ हमले के लिए नहीं होने दिया जाएगा।

खुफिया जानकारी से लॉन्च साइट तक पहुंची टीम
इराक की सिक्योरिटी मीडिया सेल के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल साद मान ने बताया कि खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की एक संयुक्त टीम ने इस मामले पर काम किया। टीम ने जानकारी जुटाने के बाद उस जगह को ट्रैक किया, जहां से कथित तौर पर ड्रोन लॉन्च किए गए थे।
सुरक्षा बलों ने वहां पहुंचकर ड्रोन लॉन्च करने के उपकरण को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, इराकी अधिकारियों ने इस मामले में अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि लॉन्च साइट पर कौन लोग मौजूद थे या हमले में सीधे तौर पर किस संगठन की भूमिका थी।

सऊदी के साथ लगातार संपर्क में इराक
इराक ने इस मामले को केवल अपनी आंतरिक सुरक्षा का मुद्दा नहीं माना है। सऊदी अरब की सुरक्षा एजेंसियों के साथ सीधे संपर्क के जरिए हमले से जुड़ी जानकारी साझा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − 4 =

Back to top button