hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरजबलपुरमध्यप्रदेश

महिला पर एसिड अटैक, पीठ बुरी तरह झुलसी

महिला को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, सागर। कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक महिला पर एसिड फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में महिला की पीठ झुलस गई, जिन्हें उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विठ्ठल नगर निवासी 36 वर्षीय अर्चना अहिरवार पत्नी अरविंद अहिरवार रात में मेडिकल स्टोर से दवा लेकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान कजलीवन मैदान के पास दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और उन पर एसिड फेंककर फरार हो गए। हमले में महिला की पीठ झुलस गई। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग और से स्वजन मौके पर पहुंचे तथा उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बुंदेलखंड मेडिकल कालेज रेफर किया गया।

कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि महिला ने एसिड अटैक की शिकायत करते हुए कुछ लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस उन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 11 =

Back to top button