hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंमध्यप्रदेश
Trending

MP में सालों से अटके मामलों पर सरकार का बड़ा फैसला; 600 से ज्यादा परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति का तोहफा

प्रदेश में 600 से अधिक दिवंगत शिक्षक एवं कर्मचारियों के आश्रितों को एकमुश्त अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने के निर्णय का शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कौशल ने कहा कि दिवंगत शिक्षक एवं कर्मचारियों के परिवार लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे। ऐसे में एकमुश्त अनुकंपा नियुक्ति का निर्णय संबंधित परिवारों के लिए महत्वपूर्ण राहत है। इससे आश्रितों को रोजगार का अवसर मिलने के साथ परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

कौशल ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, सचिव स्कूल शिक्षा, आयुक्त लोक शिक्षण तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिवंगत शिक्षक एवं कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में शिक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से परिवारों को हुई क्षति अपूरणीय है।

उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी आश्रितों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दिवंगत हुए सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल एवं शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − fourteen =

Back to top button