hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मध्यप्रदेश
Trending

मुरैना में जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दोनों तरफ से चलीं गोलियां

सरायछौला थाना क्षेत्र के रिठौरा खुर्द गांव में जमीन को लेकर चल रही रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से फायरिंग हुई, उसके बाद एक परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया।

लाठियों से पीट-पीटकर एक युवक को मरणासन्न कर दिया, जिसकी सांसें जिला अस्पताल के डाक्टर ने सीपीआर देकर लौटा लीं, लेकिन मुरैना से ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सरायछौला पुलिस ने सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है।

जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग और लाठीचार्ज
बताया गया है, कि रिठौरा खुर्द गांव के भोगीराम गुर्जर का विवाद गांव के ही ऐंदल गुर्जर से चल रहा था। रविवार की शाम दोनों में कहासुनी हुई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से बंदूकें निकल आईं और जमकर फायरिंग हुई। इसके बाद एेंदल पक्ष के लोगों ने लाठियों से भोगीराम पक्ष पर हमला कर दिया। छह से सात लोगों ने लाठियों से पीटपीटकर भाेगीराम गुर्जर के 35 वर्षीय बेटा लल्ला उर्फ अतर सिंह गुर्जर को मरणासन्न कर दिया।

सीपीआर से लौटी थीं सांसें, रास्ते में तोड़ा दम
• बेसुध हालत में लल्ला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन वह होश में नहीं आया। लल्ला की दिल की धड़कने भी थम सी गईं, उसकी हालत देख डा. मदनमोहन राजौरिया ने लल्ला को सीपीआर दिया, जिससे घायल लल्ला की सांसें चलने लगीं और वह होश में भी आया।

प्राथमिक इलाज के बाद लल्ला को ग्वालियर रेफर किया गया है। लेकिन नूराबाद-टेकरी के बीच ही लल्ला ने दम तोड़ दिया। मृतक के स्वजन अनुसार, लल्ला को गोली भी लगी है, जिससे उसकी मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =

Check Also
Close