hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

धर्म
Trending

पिछले साल बस्‍तर दशहरे में थी 1700 देवी-देवताओं की उपस्थिति, इस साल आंकड़ा बढ़ने की संभावना

बस्तर की धरती पर जब आस्था का सबसे बड़ा पर्व बस्तर दशहरा सजता है, तो यहां सिर्फ रथ, रस्में और परंपराएं ही नहीं, बल्कि पूरे संभाग की सांस्कृतिक एकजुटता भी नजर आती है। अब माओवाद के खात्मे के बाद बदलते बस्तर में इस ऐतिहासिक पर्व को लेकर एक नई उम्मीद दिखाई दे रही है। दशकों तक माओवाद के प्रभाव और असुरक्षा की चुनौतियों से जूझते रहे बस्तर के दूरस्थ अंचलों से इस बार अधिक संख्या में देवी-देवताओं के दशहरा में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले साल करीब 1700 देवी-देवताओं की उपस्थिति दर्ज की गई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। बस्तर दशहरा से जुड़े जिम्मेदार सत्यनारायण सेठिया और घनश्याम के अनुसार, इस बार देवी-देवताओं के आगमन को लेकर विशेष उम्मीद है!

आस्था के साथ दिखेगी बदलते बस्तर की तस्वीर
बस्तर दशहरा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और देवी-देवताओं के पारंपरिक संबंधों का जीवंत उदाहरण है। संभाग के विभिन्न गांवों और अंचलों से देवी-देवताओं का आगमन इस पर्व को विशिष्ट बनाता है। माओवाद के खात्मे के बाद अधिक देवी-देवताओं के पहुंचने की उम्मीद को बस्तर की सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार और पारंपरिक आयोजनों में भागीदारी की संभावना के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस बार वास्तविक संख्या कितनी होगी, यह देवी-देवताओं के आगमन के बाद ही स्पष्ट होगा।

500 क्विंटल चावल सहित राशन और पूजा सामग्री की व्यवस्था
बस्तर दशहरा में शामिल होने वाले देवी-देवताओं के साथ आने वाले पुजारियों और सेवादारों के लिए राशन, वस्त्र और पूजा सामग्री उपलब्ध कराने की परंपरा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। पिछले साल करीब 500 क्विंटल चावल के साथ दाल, नमक, घी, तेल, हल्दी और वस्त्र सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई थी। इसके अलावा पूजा-अर्चना के लिए अगरबत्ती, घी, नारियल, सिंदूर और अन्य पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। इस बार देवी-देवताओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए सामग्री की जरूरत और व्यवस्था का दायरा भी बढ़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 7 =

Check Also
Close