पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: AAP ने की घोषणा, 40 प्रत्याशियों में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियों को परवान चढ़ाना शुरू कर दिया। इसी क्रम में पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 40 प्रत्याशियों का नाम शामिल है।
खास बात यह है कि, इस लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम शामिल नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पत्रकार वार्ता कर प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है।
चुनाव समिति की बैठक में लगी मुहर
इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई थी। पहली लिस्ट जारी होने के बाद यह अनुमान सही साबित हो रहा है कि पंजाब में 30 से 40 विधायकों के टिकट काटे जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री का नाम नहीं शामिल
पहली लिस्ट में किसी भी कैबिनेट मंत्री का नाम शामिल नहीं है। हालांकि, ऐसा कतई नहीं है कि कैबिनेट मत्रियों को टिकट नहीं मिलेगा। पार्टी दूसरी लिस्ट में घोषणा कर सकती है। पहली सूची में ऐसे नामों की घोषणा की गई जो अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

