hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मध्यप्रदेश

ऑपरेशन साइबर के जरिये देवास पुलिस की कामयाबी, 1600 किमी दूर हावड़ा से दबोचे ठग

देवास पुलिस ने ई जीरो एफआईआर और ऑपरेशन साइबर के जरिए अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह पर बड़ा प्रहार करते हुए 1600 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक दबिश देकर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लाखों रुपये की राशि बरामद कर पीड़ित को राहत दिलाई है।


नाहर दरवाजा टीआई अमित सोलंकी ने बताया कि 2 जनवरी को देवास निवासी मनोहर राव ने मामले की शिकायत की थी। आवेदक के मोबाइल पर RTO Chalan.Apk नाम की संदिग्ध फाइल 21 दिसम्बर 2025 को आई थी।
फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही समय में खाते से ₹7 लाख 98 हजार निकाल लिए गए। शिकायत मिलते ही देवास पुलिस ने डिजिटल ट्रेल और बैंकिंग ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण शुरू किया और सुराग सीधे पश्चिम बंगाल तक जा पहुंचे।
टीम ने हावड़ा और कोलकाता में दबिश देकर मोहम्मद ताहिर और राहिल खान दोनों निवासी कोलकाता को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ₹4 लाख 96 हजार 500 नगद, मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह एपीके लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर बैंक खातों से रकम निकाल लेता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =

Check Also
Close