hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंभोपाल
Trending

RTO इंस्पेक्टर की हत्या, शादी से इनकार पर ब्वॉयफ्रेंड ने हथौड़े से मारा, प्रेमी ने भी किया सुसाइड

भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र स्थित लेकपर्ल कॉलोनी में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। दतिया में पदस्थ 45 वर्षीय आरटीओ (RTO) इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की उनके ही दोस्त पवन द्विवेदी के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को मृतका के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

मौके से मिला खून से सना हथौड़ा
पुलिस को घटनास्थल से शव के पास ही एक खून से सना हुआ हथौड़ा मिला है, जिससे वारदात में इसी हथियार के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। वारदात जिस मकान में हुई, वह मृतका के दोस्त पवन द्विवेदी का ही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।

शादी का दबाव बना रहा था आरोपी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संजीव पाठक के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पवन द्विवेदी, मीनाक्षी गोखले से शादी करना चाहता था। हालांकि, मीनाक्षी इस विवाह के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं। पुलिस को अंदेशा है कि रविवार देर रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद हुआ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − two =

Back to top button