hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़बिलासपुर

साड़ी से हाथ-पैर बांधकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी पुलिस हिरासत में

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, नाम अभी गुप्त

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि छत्तीसगढ़/अंबिकापुर | बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने शनिवार की रात महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला पैदल अपने घर लौट रही थी। सड़क किनारे खेत में ले जाकर युवकों ने साड़ी से महिला का हाथ – पैर बांध दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवकों ने महिला के उपर पेशाब भी कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के दूरस्थ ग्राम की महिला शनिवार शाम को खेत जोताई का पैसा पहुंचाने गई थी।देर रात वह अकेले पैदल घर लौट रही थी। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार रास्ते में सड़क किनारे शराब के नशे में तीन युवक मिले। युवकों ने महिला को पकड़ा और उसे खींचकर पास के खेत में ले गए। युवकों ने उसकी साड़ी खोलकर हाथ-पैर बांध दिया।नशे में तीनों युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवकों ने उसके शरीर के साथ दरिंदगी की और उस पर पेशाब भी कर दिया। युवकों की दरिंदगी से प्रताड़ित महिला की चीख किसी ने सुनी तो उसने डायल 112 की टीम को फोन किया।सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपित महिला को छोड़कर भाग निकले। डायल 112 की टीम ने ही महिला को मुक्त कराया।

पुलिस के अनुसार तीनों युवक भी उसी गांव के थे, जिन्हें महिला ने पहचान लिया। रविवार को फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के साथ ही वहां से घटना से जुड़े साक्ष्य भी एकत्रित किए। महिला से विस्तृत पूछताछ भी महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।रविवार शाम तक तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया था। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास शाम ढलते ही असामाजिक तत्व एकत्रित होते हैं। शराबखोरी के लिए भी युवा जुटते हैं।बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया कि रघुनाथनगर थाना के अंदरुनी गांव की महिला ने घटना की शिकायत की है। जिन तीन युवकों का नाम उसने बताया है। वह सभी पुलिस हिरासत में हैं। प्रकरण की विवेचना चल रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + eight =

Back to top button