hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती किसान ने गमछे का फंदा बनाकर लगाई फांसी

फिलहाल कोई सुसाइड नेाट नहीं मिल सका है

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोंडीपुरा के कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने अस्पताल के बाथरूम में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। सुबह बाथरूम में उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक 48 वर्षीय दीपक शुक्ला सागर जिले के सेमरी लहरिया गांव के रहने वाले थे। वह पेशे से किसान थे। सीने में दर्द की शिकायत के चलते 22 जून को वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। कजलीखेड़ा पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एसआई महेश मांझी ने बताया कि दीपक शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद 22 जून को कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। देर रात वह बाथरूम गए, लेकिन काफी समय तक वापस नहीं लौटे। शुक्रवार सुबह अस्पताल स्टाफ और स्वजनों ने तलाश की तो वह बाथरूम के अंदर अचेत अवस्था में मिले। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दीपक ने बाथरूम में मौजूद पाइप पर गमछे का फंदा बनाया था। इसके बाद स्टूल की मदद से फंदे पर झूल गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। फिलहाल खुदकुशी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =

Back to top button