शाम कौशल ने बताया किस पर गए हैं पोते विहान के लुक्स
शाम कौशल ने बहू कटरीना कैफ की जमकर की तारीफ

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी के चार साल बाद अपने पहले बेबी का स्वागत किया था। 7 नवंबर को एक्ट्रेस ने बेटे विहान को जन्म दिया था। अब हाल ही में विक्की के पिता और दिग्गज एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने बताया कि विहान के आने से उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि विक्की या कटरीना, विहान की शक्ल किस पर गई है। 70 साल के एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने हाल ही में इंडिया टुडे से खास बातचीत करते हुए विहान के साथ बिताए पलों के बारे में दिल खोलकर बात की। उन्होंने कहा, “उसने मेरी जिंदगी बदल दी। जब भी मैं बिजी होता हूं और काम की वजह से पोते को हग नहीं कर पाता, तो मैं उसे वीडियो कॉल करके उससे बात करता हूं। वह बहुत ही प्यारा है, मैं भगवान का जितना शुक्रिया अदा कर सकता हूं करता हूं। जब उनसे ये पूछा गया कि ‘विहान’ उन्हें किसकी तरह ज्यादा लगता है विक्की या फिर कटरीना? तो शाम कौशल ने जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि वह ज्यादा विक्की कौशल पर गया है।”
शाम कौशल ने परिवार के मामले में खुद को सौभाग्यशाली बताते हुए कहा, “दुनिया में कई माता-पिता हैं, जो बहुत ही ब्लेस्ड हैं कि उनके बच्चे हमेशा साथ रहते हैं, मैं भी उन्हीं में से एक हूं। मैंने अपने जीवन में कभी भी ये इमेजिन नहीं किया था। मेरे दो प्यारे-प्यारे बच्चे हैं और मेरी बहू ही बहुत ही अच्छी है, जिसके लिए मैं भगवान को शुक्रिया अदा करता हूं।”





