hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

शराब के नशे में लोहे के सरिए से ताबड़तोड़ वार कर ली पत्नी की जान

पुलिस ने मामला किया दर्ज

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, मुरैना। दिमनी थाना क्षेत्र के सहरियन का पुरा गांव में सोमवार की शाम को खाना न परोसने पर शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की सरियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हल्ला सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी मौके से भाग निकला। लोगों ने देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी, जिस पर मृतका की चचेरी बहन जो सहरियन का पुरा गांव में ही है, उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भिजवाया और आरोपित पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मर्ग दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक सहरियन का पुरा गांव निवासी धर्मेंद्र जाटव शराब पीने का आदी है, जो अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी निशा जाटव उम्र 35 साल के साथ मारपीट करता रहता था। सोमवार की शाम को धर्मेंद्र नशे की हालत में घर पहुंचा और निशा से खाना परोसने की बात कही। निशा ने नशे में होने पर विरोध जताया। इसी बात पर धर्मेंद्र ने पहले उसकी लात घूंसों से मारपीट की। इसके बाद सरिया उठाकर उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे निशा की मौके पर ही मौत हो गई। निशा को मरा हुआ देख धर्मेंद्र मौके से भाग निकला। मोहल्ले के लोग भी इकट्ठा हो गए। गांव में ही निशा की चचेरी बहन भी रहती है उसने पुलिस को सूचना दी।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − ten =

Back to top button