सोमवार को 4 घंटे बत्ती गुल, ये इलाके रहेंगे प्रभावित
ग्वालियर वालों ध्यान दें! सोमवार को 4 घंटे गुल रहेगी बिजली, सुबह 10 से 2 बजे तक नहीं आएगी लाइट

ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव कार्य के चलते आज शहर के नगर संभाग उत्तर और नगर संभाग पूर्व के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कांच मिल और औद्योगिक नंबर-एक फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।वहीं, नगर संभाग पूर्व के अंतर्गत सदर बाजार, सिंहपुर रोड, विजय बिहार, ठंडी सड़क, आर्य नगर, उच्चदाब उपभोक्ता और करौली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
नगर संभाग उत्तर के कांच मिल और औद्योगिक नंबर-एक फीडर पर शटडाउन के कारण पंजाब सिंह तोमर वाली गली, आनंद नगर, मायाराम सिंह तोमर वाली गली, न्यू रेशम मिल, कुटी मंदिर, एबी रोड, मोतीझील, औद्योगिक क्षेत्र और गिर्राज कालोनी में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
नगर संभाग पूर्व के सदर बाजार, सिंहपुर रोड, विजय बिहार, ठंडी सड़क, आर्य नगर, उच्चदाब उपभोक्ता और करौली फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसके चलते सदर बाजार, गंज, मीरा नगर, हनुमान संतर, रिसाला बाजार, एमएस चौराहा, निबुआपुरा, मरीमाता, पुरानी कचहरी, काशीपुरा, न्यू विजय बिहार, निराला नगर, देसाई नगर, पटेल पेट्रोल पंप के पीछे, जय माता दी कॉलोनी, रामनगर, नर्मदा कॉलोनी, शहीद गेट, बारादरी चौराहा, माधवपुरा, पुराना घोसीपुरा, नया घोसीपुरा, संभाजी कालोनी, मथुरा प्रसाद का बाड़ा, गेरू वाला बंगला, बिंडरसर हिल, एमके सिटी, आरटीओ कार्यालय, कास्मो वैली, महलगांव, राघवेंद्र नगर, सरस्वती नगर, पंत नगर, कुंदन नगर और राज्य कर्मचारी आवास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।





