hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंबिज़नेस
Trending

सोने-चांदी के दाम में गिरावट: चांदी ₹3761 गिरकर ₹2.65 लाख किलो पर आई:सोना आज ₹1116 सस्ता हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 20 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत 3,761 रुपए कम होकर 2.65 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,116 रुपए गिरकर 1.58 लाख रुपए हो गया है।

29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी।

सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है।

शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹1.33 लाख

ऑलटाइम हाई(29 जनवरी 2026): ₹1.76 लाख (सिर्फ एक महीने में भारी उछाल)

मौजूदा स्थिति: अपने उच्चतम स्तर से सोना अब तक 18 हजार सस्ता हो चुका है।

चांदी की कीमतों में भारी क्रैश: ₹3.86 लाख से ₹2.30 लाख तक

चांदी में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑलटाइम हाईसे बहुत तेजी से नीचे आई है।

शुरुआती स्तर (31 दिसंबर 2025): ₹2.30 लाख

ऑलटाइम हाई(29 जनवरी 2026): ₹3.86 लाख (ऐतिहासिक बढ़त)

गिरावट का आंकड़ा: पिछले 49 दिन में चांदी ₹1.21 लाख सस्ती हो गई है।

गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा

आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है:

• कैश की बचत: मिडिल ईस्ट जंग के कारण निवेशक जोखिम नहीं लेना चाह रहे हैं। वे अपने गोल्ड और सिल्वर को बेचकर ‘कैश’ इकट्ठा कर रहे हैं ताकि अनिश्चितता के समय उनके पास लिक्विड मनी रहे।

• प्रॉफिट बुकिंग: जनवरी में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं, इसलिए बड़े निवेशकों ने ऊंचे दामों पर अपनी होल्डिंग बेचना शुरू कर दिया, जिससे बाजार में सप्लाई बढ़ गई और कीमतें गिर गईं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 2 =

Back to top button