hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

देश
Trending

तेज हुआ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध; आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

इंडिया गठबंधन के विरोध मार्च के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता की मांग उठाते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। वहीं सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा विरोध मार्च निकाला जा रहा है। इसका संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने नेतृत्व किया। पुलिस ने दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

वहीं AAP नेता गोपाल राय
ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, FIR रद्द करने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग को लेकर पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह जनता का आंदोलन है और देश को बचाने की लड़ाई है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, FIR वापस नहीं ली जाती और निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सड़क से संसद तक लड़ रही AAP: संजय सिंह
वहीं, AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष कर रही है। पार्टी ने सड़क से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =

Check Also
Close