hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश:बंगाल के आसनसोल में बाढ़; राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में अलर्ट

उत्तर भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राजस्थान-दिल्ली समेत 14 राज्यों में मंगलवार को तेज बारिश की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आज आगे बढ़ सकता है।

यूपी के 25 शहरों में मंगलवार सुबह से बारिश हो रही है। कई जगह सड़कों-अस्पतालों में पानी भर गया। कारें-बाइकें डूब गईं। कानपुर-उन्नाव में 500 से ज्यादा घरों और प्रतापगढ़ के थाने में पानी भर गया। आठ जिलों में स्कूल की छुट्टी कर दी गई हैं।वाराणसी में 100 से ज्यादा छोटे मंदिरों में भी पानी घुस गया है।

पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में तेज बारिश हो रही है। आसनसोल में बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं मध्य प्रदेश के सतना में मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई है। SDRF तैनात है और घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है।

उत्तराखंड में सोमवार से तेज बारिश हो रही है। ऋषिकेश में नदियां उफान पर हैं। बीन नदी में एक जीप पलट गई। SDRF ने गाड़ी में फंसे दो लोगों को निकाला। वहीं चंद्रभागा नदी में कई गाड़ियां फंस गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 2 =

Back to top button