ताजा खबरेंबिज़नेस
Trending
वाहन चालकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर: मार्च 2027 से टोल प्लाजा पर नहीं रुकेंगी गाड़ियां

राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। भारत अब पूरी तरह से डिजिटल और बैरियर-फ्री (बाधा-रहित) टोलिंग प्रणाली की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि देश में फरवरी-मार्च 2027 तक एआई (AI) आधारित नई टोलिंग व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके चालू होने के बाद गाड़ियों को टोल चुकाने के लिए प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

