hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

युवक गायब हुआ थाने से…सुबह नौ किमी दूर खेत में बंधा मिला..

भिंड के गोरमी थाना से मारपीट का आरोपित अचानक गायब होने और अगले दिन खेत में बंधी हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्वजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग को लेकर मेहगांव-गोरमी हाईवे पर जाम लगा दिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह डर के कारण थाने से भाग गया था।

जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को गोरमी के वार्ड 5 निवासी देवेंद्र तिवारी और वार्ड 3 निवासी राजवीर सखवार के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रास केस दर्ज किया था।

इसी दौरान रात में अचानक थाने की बिजली गुल हो गई। बिजली आने पर राजवीर ने देखा कि गजराज सखवार थाने से गायब है।

राजवीर के चचेरे भाई लालमन सखवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले बताया कि गजराज पेशाब के लिए गया था, लेकिन बाद में कहा गया कि वह भाग गया। इस पर स्वजनों ने घटना के विरोध में परिजन रातभर थाने के बाहर डटे रहे।

एएसपी ने संभाली कमान

• सूचना मिलने पर एएसपी संजीव पाठक रात में ही मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरमी, मेहगांव, पावई, बरोही, गोहद चौराहा थानों की पुलिस फोर्स को युवक की तलाश में लगाया गया।

• आराेपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभव ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई तथा काल डिटेल आदि के माध्यम से भी लोकेशन लेने का प्रयास किया गया।

• शुक्रवार सुबह करीब सात बजे गजराज सखवार गोरमी से लगभग 9 किलोमीटर दूर चपरा गांव के एक खेत में मिला। युवक के हाथ पीछे बंधे थे, पैर भी बंधे थे और आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी।

• पुलिस युवक को थाने लेकर आई। इस दौरान थाने के बाहर मौजूद स्वजनों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया और पुलिस से झड़प भी हुई।

• घटना से आक्रोशित स्वजनों और स्थानीय लोगों ने सुबह करीब साढ़े 9 बजे मेहगांव-गोरमी हाईवे पर जाम लगा दिया। लेकिन 11 बजे एएसपी की समझाइश के बाद जाम खुल गया।

आराेपित बोला डर की वजह से भाग गया था

गोरमी टीआई आशुतोष शर्मा ने बताया कि थाने आकर पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पहले तो उसने गुमराह किया, लेकिन जब पुलिस ने आरोपित के बयानों की वीडियो रिकार्डिंग शुरू की तो युवक टूट गया और बोला कि रात में वह संतरी से बाथरूम जाने की बात कहकर गया था। बाद में डर के कारण वह दीवार फांदकर भाग गया और चपरा गांव के पास सूरज उगने से पहले वह सड़क किनारे खेत पर पहुंचा और खुद ही रस्सी से हाथ-पैर बांधकर लेट गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 7 =

Back to top button