ZEE ने SONY से मर्जर डील रद्द करने के लिए मांगा 750 करोड़ रुपया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ जी एंटरटेनमेंट ने सोनी ग्रुप की कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट और बांग्ला एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (BEPL) को टर्मिनेशन फीस के हिस्से के रूप में 90 मिलियन डॉलर का भुगतान करने को कहा है। जी एंटरटेनमेंट ने इस बात की जानकारी गुरुवार (23 मई) को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।

जी एंटरटेनमेंट ने फाइलिंग में कहा, ‘सोनी ग्रुप की इंडिया मीडिया यूनिट कल्वर मैक्स और BEPL मर्जर कॉरपोरेशन एग्रीमेंट (MCA) के तहत अपने दायित्वों का पालन करने में विफल रहे हैं। इसलिए, कंपनी ने MCA को समाप्त कर दिया है और कल्वर मैक्स और BEPL को MCA के अनुसार, टर्मिनेशन फीस यानी 90 मिलियन डॉलर (750 करोड़ रुपए) के बराबर कुल राशि का भुगतान करने के लिए कहा है।’

सोनी ने 22 जनवरी को डील खत्म करने की घोषणा की थी
अपने प्रपोज्ड मर्जर की घोषणा के दो साल से ज्यादा समय के बाद सोनी ने 22 जनवरी को डील को खत्म करने की घोषणा की थी। वहीं सोनी ने ZEEL पर क्लोजिंग पीरियड को एक महीने बढ़ाने के बाद भी क्लोजिंग कंडीशंस को पूरा नहीं करने का आरोप भी लगाया था। हालांकि, ZEEL का कहना है कि वह अधिकांश शर्तों को पूरा करने को तैयार है।

NCLT की मुंबई बेंच ने 10 अगस्त 2023 को सोनी ग्रुप की एंटिटीज कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट और BEPL के साथ ZEEL के मर्जर की स्कीम को मंजूरी दी थी। इस डील के पूरा होने के बाद 10 बिलियन डॉलर (83,277 करोड़ रुपए) की एक मीडिया यूनिट बन सकती थी।

जी ने मर्जर डील पर 432 करोड़ रुपए खर्च किए थे​​​
रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, जी एंटरटेनमेंट ने सोनी ग्रुप कॉर्पोरेशन की इंडिया मीडिया यूनिट कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट के साथ अपनी फेल मर्जर डील पर 2023-24 और 2022-23 के दौरान मर्जर से जुड़ी लागत में 432 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

- Advertisement -

Latest news

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

देश के कई राज्यों में सर्दी का असर,17 राज्यों में कोहरा, UP में ट्रेनें-फ्लाइट लेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I देश के कई राज्यों में सर्दी का असर है। 17 राज्यों में रविवार सुबह घना कोहरा भी...

साइबर ठगों ने ऐंठे 35 लाख रुपये

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के रक्षा नगर कालोनी निवासी कुसुमलता (61) को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 35 लाख...

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी:दिल्ली में 19 ट्रेनें लेट, अयोध्या में स्कूल बंद

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाओं के कारण हिमाचल...

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here