hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला आया सामने

एक कर्मचारी ने दसवीं की छात्रा को डरा कर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित परिवार की 16 वर्षीय छात्रा, जो 10वीं कक्षा में पढ़ती है, स्कूल के ही एक कर्मचारी की दरिंदगी का शिकार हुई। आरोपी पिछले दो वर्षों से छात्रा को डरा-धमककर या बहला-फुसलाकर होटल ले जाता था और उसके साथ गलत काम करता था।भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में स्थित एक नामी निजी स्कूल में सुरक्षा और भरोसे की धज्जियां उड़ गई हैं। यहां कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रामकुमार मालवीय पिछले दो सालों से छात्रा के संपर्क में था और उसे होटल ले जाकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।

घटना का खुलासा तब हुआ जब अचानक छात्रा की तबीयत खराब हो गई। घबराए परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद जब छात्रा से पूछताछ की गई, तो उसने स्कूल कर्मचारी रामकुमार की करतूतों के बारे में बताया।थाना प्रभारी अशोक गौतम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि पीड़िता एक संभ्रांत व्यापारिक परिवार से ताल्लुक रखती है। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रामकुमार मालवीय को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 11 =

Check Also
Close