hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंबिज़नेस
Trending

1 जून से आम आदमी को बड़ा झटका! ATM, गैस, पेट्रोल और रेलवे नियमों में होंगे बड़े बदलाव

जून महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है। 1 जून 2026 से लागू होने वाले ये नए नियम (Rule Changes 1 June 2026) आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे। इनमें UPI भुगतान, ATM ट्रांजेक्शन, LPG-CNG की कीमतें, PF निकासी, पैन कार्ड नियम और रेलवे सेवाओं से जुड़े बदलाव शामिल हैं। इसके अलावा सोलर सेक्टर में भी नए नियम लागू किए जाएंगे।

UPI भुगतान में दिखेगा असली नाम

1 जून से UPI ट्रांजेक्शन करने वाले लोगों को बड़ा बदलाव देखने मिलेगा। अब किसी व्यक्ति को पैसे भेजने से पहले स्क्रीन पर उसका बैंक में रजिस्टर्ड असली नाम दिखाई देगा। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए यह कदम उठाया है। QR कोड स्कैन करते ही या मोबाइल नंबर दर्ज करते ही सही खाताधारक की जानकारी सामने आ जाएगी।

ATM ट्रांजेक्शन हो सकते हैं महंगे

जून महीने से कई बैंक ATM सेवाओं के शुल्क में बदलाव कर सकते हैं। एटीएम से कैश निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट निकालने जैसी सेवाएं महंगी हो सकती हैं। हालांकि सभी बैंकों की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

LPG, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव संभव

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG, CNG और PNG की नई कीमतें जारी करती हैं। ऐसे में 1 जून 2026 को भी गैस की कीमतों में बदलाव हो सकता है। घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ सकता है।

PF निकासी के लिए UPI सुविधा संभव

जून महीने में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पीएफ निकासी को लेकर नई सुविधा शुरू कर सकता है। माना जा रहा है कि अब कर्मचारी UPI के जरिए भी PF का पैसा निकाल सकेंगे। इस सुविधा की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और इसे जल्द लागू किया जा सकता है।

PAN कार्ड नियमों में बड़ा बदलाव

आयकर विभाग ने पैन कार्ड से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। अब बैंक में एक दिन में 50 हजार रुपये से ज्यादा नकद जमा करने पर पैन कार्ड देना जरूरी नहीं होगा। हालांकि 45 लाख रुपये से अधिक की प्रॉपर्टी डील, गिफ्ट डीड और जॉइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट में पैन अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा सालाना 10 लाख रुपये से ज्यादा कैश निकासी पर निगरानी जारी रहेगी। पुराने फॉर्म 60 की जगह अब नया फॉर्म 97 लागू किया जाएगा।

जून में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे ट्रैक अपग्रेडेशन कार्य के चलते जून महीने में करीब 77 ट्रेनें रद्द रहेंगी। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात समेत कई राज्यों में ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। सुपरफास्ट और दूरंतो ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 15 =

Back to top button