
गौतम अदाणी और उनका परिवार 9.23 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर बने हुए हैं। गौतम अदाणी परिवार की कुल संपत्ति 13% बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपये हुई है। मुकेश अंबानी परिवार की संपत्ति में 10% की गिरावट देखने को मिली मुकेश अंबानी 8.63 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर हैं। दोनों उद्योगपतियों के बीच करीब 60,000 करोड़ रुपये का अंतर है।
हुरुन लिस्ट में कौन कौन है शामिल
• गौतम अदाणी और उनका परिवार ₹9.23 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं।
• दूसरे स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी और उनका परिवार है, जिनकी कुल संपत्ति ₹8.63 लाख करोड़ है।
• आर्सेलर मित्तल के एलएन मित्तल और उनका परिवार ₹3.39 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
• चौथे स्थान पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सायरस पूनावाला और उनका परिवार आता है, जिनकी संपत्ति ₹3.03 लाख करोड़ है।
• एचसीएल की रोशनी नादर मल्होत्रा और उनका परिवार ₹2.79 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
• इसके बाद आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला और उनका परिवार ₹2.69 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ छठें स्थान पर हैं।
• सन फार्मा के दिलीप संघवी ₹2.65 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर हैं, जबकि विप्रो के अजीम प्रेमजी और उनका परिवार ₹2.63 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर हैं।
• वेदांता रिसोर्सेज के अनिल अग्रवाल और उनका परिवार ₹2.08 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ नवें स्थान पर हैं।
• टोरेंट फार्मा के समीर मेहता और उनका परिवार ₹1.89 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ दसवें स्थान पर हैं।





