hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

बिज़नेस
Trending

एक बार फिर महंगा हुआ फेविकोल, जानें नई कीमतें और दाम बढ़ने की वजह

फेविकोल बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर में अपने कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने फेविकोल की कीमत में प्रति किलो 5 रुपये की बढ़ोतरी की है।
पिडिलाइट ने फेविकोल के कई उत्पादों की कीमतों में 5 रुपये की बढ़ोतरी की है। जैसे कि फेविकोल एमआर (MR), फेविकोल एसएच (SH), फेविकोल मरीन और फेविकोल प्रोबॉन्ड।

इसका क्या इस्तेमाल है?
बता दें कि इन उत्पादों का इस्तेमाल लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजे, अलमारी और दूसरे कामों में किया जाता है।
कीमतें बढ़ने का असर
कीमतों में बढ़ोतरी का असर उन दुकानदारों और कारीगरों पर पड़ सकता है, जो नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करते हैं।

इससे पहले भी कई बार बढ़ा चुकी है कीमत
• पिडिलाइट ने साल 2026 में इससे पहले भी कीमतों में बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मई-जून में कंपनी ने फेविकोल के दाम 10 रुपये प्रति किलो बढ़ाए थे।
• इसके बाद जुलाई में भी 26 रुपये प्रति किलो की एक और बढ़ोतरी की गई थी।
• अगस्त में कंपनी ने 10 रुपये प्रति किलो की छूट दी थी, लेकिन अक्टूबर में कीमतें फिर बढ़ा दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − nine =

Check Also
Close