hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
बिज़नेस
Trending

फिर बढ़े पेट्रोल पेट्रोल-डीजल के दाम:4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

देश में पेट्रोल और डीजल आज 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पांच दिन के भीतर में यह दूसरी बढ़ोतरी है।

उत्तर प्रदेश: लोग रात से ही पेट्रोल पंपों के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रहे

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत का असर दिखने लगा है। महराजगंज में सोमवार रात से ही लोग पेट्रोल पंपों के बाहर मच्छरदानी लगा के सो रहे हैं। जिले में ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं। वहीं, बस्ती में बाइक सवारों को 200 रुपए का तेल और कार वालों को 1000 रुपए का ही तेल दिया जा रहा है।

बिहार: 200 रुपए का ही पेट्रोल दिया जा रहा, इससे लोगों को परेशानी

यहां पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग नाराज हैं। लोगों का कहना है कि दाम बढ़ने के कारण बहुत परेशानी हो रही है, महंगाई बढ़ गई है। वहीं जमुई में पेट्रोल के कैपिंग की जा रही है। कुछ पंप पर केवल 200 रुपए के ही पेट्रोल दिए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्यों हुई बढ़ोतरी?

इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं।

क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − thirteen =

Back to top button