hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

बिज़नेस
Trending

एक छोटी सी शिकायत से हुई थी जियो की शुरुआत, जानें ईशा अंबानी की पूरी कहानी

आज देश के घर-घर में हाई-स्पीड इंटरनेट चल रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में इस डिजिटल क्रांति की नींव ईशा अंबानी की एक छोटी सी शिकायत से शुरू हुई थी? जी हां, जिस रिलायंस जियो ने भारत के लोगों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का तरीका ही बदल दिया, उसकी शुरुआत किसी बोर्डरूम की गंभीर मीटिंग से नहीं बल्कि अंबानी परिवार के घर में हुई एक साधारण बातचीत से हुई थी।

येल यूनिवर्सिटी से छुट्टी पर आई थीं ईशा
साल 2011 की बात है, ईशा अंबानी उस समय अमेरिका की मशहूर येल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं। छुट्टियों में जब वह भारत अपने घर मुंबई आईं, तो उन्हें अपना कॉलेज असाइनमेंट सबमिट करना था। लेकिन उस समय इंटरनेट की स्पीड इतनी धीमी थी और कनेक्शन बार-बार कट रहा था कि ईशा परेशान हो गईं। उन्होंने सीधे अपने पिता मुकेश अंबानी से शिकायत की कि घर का इंटरनेट बहुत खराब है।

आकाश अंबानी का विजन
ईशा अंबानी की परेशानी को देखकर उनके भाई आकाश अंबानी ने इस मौके को एक बड़े अवसर के रूप में देखा। उस समय टेलीकॉम का मतलब सिर्फ फोन पर कॉल करना और मिनटों के हिसाब से पैसे चुकाना होता था। लेकिन नई पीढ़ी के लिए पढ़ाई, शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और रिश्तों से जुड़े रहने का जरिया इंटरनेट बन चुका था। आकाश अंबानी ने माना कि आने वाला समय फोन कॉल से ज्यादा डेटा का होने वाला है। दोनों भाई-बहन की इस नई सोच ने रिलायंस को एक नए रास्ते पर ला खड़ा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + twenty =

Check Also
Close