hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

किसान ने बैंक में ढोल बजाकर नाचते हुए किया विरोध…धार में लोन चुकाने के बाद भी नहीं दी एनओसी,

धार जिले के चंदवाड़ा गांव के एक किसान ने बैंक की कार्यप्रणाली से परेशान होकर अनोखे अंदाज में विरोध जताया। किसान परिवार के साथ बैंक पहुंचा और अंदर ही ढोल बजाकर नाचते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया। इस घटना से बैंक में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक भी हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार चंदवाड़ा निवासी किसान विजय पाटीदार ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिया गया करीब 13 लाख रुपये का ऋण लगभग डेढ़ महीने पहले ही चुका दिया था। इसके बावजूद बैंक की ओर से अब तक उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है।

किसान का आरोप है कि वह पिछले डेढ़ महीने से लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार अलग-अलग कारण बताकर उन्हें टाल दिया जाता है। इससे परेशान होकर उन्होंने विरोध का अनोखा तरीका अपनाने का फैसला किया।

विरोध प्रदर्शन से बैंक के कर्मचारी भी रह गए हैरान

किसान अपने परिवार के साथ ढोल बजाने वाले को लेकर पहुंचा और बैंक परिसर में ही ढोल की थाप पर नाचते हुए विरोध जताने लगा। अचानक हुए इस विरोध प्रदर्शन को देखकर बैंक में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक भी आश्चर्यचकित रह गए।

शाम तक एनओसी देने का किया वादा

काफी देर तक चले इस घटनाक्रम के बाद बैंक प्रबंधन ने किसान से बातचीत की। बैंक मैनेजर ने उन्हें समझाते हुए आश्वासन दिया कि शाम तक उन्हें एनओसी उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद किसान शांत हुए और बैंक से बाहर चले गए। किसान ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक उन्हें एनओसी नहीं दी जाती है तो वे बैंक के बाहर धरने पर बैठकर आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 3 =

Back to top button