hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

इंदौर

Mp के इंदौर में शहर काजी ने ईद की नमाज के दौरान कहां की,यहूदी और विदेशी सामान का बॉयकॉट कर स्वदेशी अपनाएं

इंदौर में सदर बाजार में ईद की नमाज के दौरान शहर काजी डॉ. सैयद इशरत अली ने बड़ा बयान दिया। समाजजनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहूदी और विदेशी सामान का बॉयकॉट कर स्वदेशी सामान अपनाएं। ईद की मुख्य नमाज सदर बाजार ईदगाह पर सुबह 9.45 पर हुई।

शहर काजी को 50 साल से चली आ रही परंपरा के अनुरूप राजमोहल्ला स्थित उनके निवास से बग्घी पर लाया गया। शुक्रवार को रमजान माह के अंतिम रोजे के दिन समाजजन ने रोजा रखकर पांच वक्त की नमाज अदा की। अंतिम दिन रोजा इफ्तारी के सामूहिक आयोजन भी हुए। इसके साथ ही बाजार भी खरीदारों से गुलजार रहे।

कहां कब हुई ईद की नमाज

• सुबह 6.50 बजे जिंसी चौराहा काली मस्जिद

• सुबह 8.30 बजे जूना पीठा हरी मस्जिद

• सुबह 9 बजे बड़वाली चौकी जामा मस्जिद

• सुबह 9.30 बजे जूना रिसाला बड़ी मस्जिद

• सुबह 10 बजे आजाद नगर मस्जिद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + thirteen =

Check Also
Close