hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा 

नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदन लिए जा रहे हैं।

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि इंदौर। नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। 15 जून दावे-आपत्ति लेने की आखिरी तारीख थी, लेकिन अब इसको 25 जून तक बढ़ा दिया गया है। वहीं अंतिम मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन अब 27 जुलाई को होगा। निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव से पहले मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसमें नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के आवेदन लिए जा रहे है और यह आवेदन अब 25 जून तक जमा किए जा सकेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 2 जुलाई तक किया जाएगा।

फोटोयुक्त अंतिम मतदाता सूची का विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 27 जुलाई को किया जाएगा। पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 जुलाई को होना था। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दीपक सिंह ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के लिये निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − two =

Back to top button