hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपाल

Mp में पेट्रोल की कमी की अफवाह उड़ाने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी.. एमपी में ईंधन का भरपूर स्टॉक

प्रदेश के कुछ जिलों में पेट्रोल-डीजल की संभावित किल्लत की अफवाह के कारण मंगलवार देर शाम से पंपों पर भीड़ लग गई। कई जगह स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का सहयोग भी लेना पड़ा, जबकि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति निरंतर हो रही है। कमी या कटौती जैसी कहीं कोई स्थिति नहीं है। प्रदेश में सभी ऑयल कंपनियों के लगभग साढ़े चार हजार पंप हैं।

प्रतिदिन की औसत खपत 1.35 करोड़ लीटर के आसपास है। आयुक्त खाद्य कर्मवीर शर्मा का कहना है कि सभी आयल कंपनियों के पास पेट्रोल-डीजल और गैस पर्याप्त स्टाक है। जितनी खपत होती है, उतनी आपूर्ति के साथ भंडारण क्षमता के अनुरूप पेट्रोलियम पदार्थों की आवक निरंतर हो रही है। कमी या कटौती की कहीं कोई बात नहीं है। इंटरनेट मीडिया पर इस तरह बात प्रसारित हुई, जिसके कारण भ्रम की स्थिति बनी।

उधर, विभागीय मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस उपलब्ध है। इनकी सतत आपूर्ति भी जारी है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कमी को लेकर अनावश्यक भ्रम और अफवाहें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को स्थिति स्पष्ट करें और भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 4 =

Back to top button