hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल स्टेशन पर बन रहा होल्डिंग एरिया

एक साथ दो से तीन हजार यात्रियों को मिलेगी सुविधा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। त्योहारों, विशेष अवसरों और छुट्टियों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित करने और यात्रियों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों पर भीड़ की स्थिति, उसके व्यवहार और यात्रियों की आवाजाही के पैटर्न का अध्ययन करने की जिम्मेदारी रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) को सौंपी है। इस अध्ययन के पहले चरण में देशभर के 72 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। इसी कड़ी में भोपाल रेलवे स्टेशन पर भी यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए होल्डिंग एरिया विकसित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है।

भोपाल स्टेशन पर तैयार किए जा रहे होल्डिंग एरिया का उद्देश्य यात्रियों को नियंत्रित और व्यवस्थित तरीके से स्टेशन परिसर में प्रवेश देना है। इससे एक समय में लगभग दो से तीन हजार यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षा सुविधा मिल सकेगी राइट्स की टीम स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही और व्यवस्थाओं का अध्ययन कर रही है। इसमें फुटफॉल, भीड़ का समय, प्रमुख मार्ग, ट्रेन व प्लेटफार्म पर दबाव, प्रवेश-निकास व्यवस्था और स्टेशन संचालन का विश्लेषण किया जाएगा। इसके लिए ड्रोन सर्वे, तस्वीरें और यात्रियों व प्रशासन से फीडबैक लिया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + twelve =

Back to top button