CM योगी का कठोर निर्देश, नहीं चलेगी हीलाहवाली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश भर से आए फरियादियों की पीड़ा भी सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं का तय समय में समाधान करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हीलाहवाली नहीं चलेगी। अधिकारियों को समयसीमा के भीतर सभी फरियादियों की समस्या का समाधान करना होगा।
एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनीं
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में आए सभी फरियादियों से मुलाकात की और एक-एक कर सभी लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों का प्रार्थना पत्र लिया और अधिकारियों को समयसीमा के अंदर समाधान कराने के लिए कहा।
समस्या हल कर पीड़ित को सूचित करें
राजस्व व पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि संबंधित अधिकारी समयसीमा के भीतर समस्या हल कर पीड़ित को सूचित करें। इस दौरान कुछ फरियादियों से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या जिले में किसी अधिकारी से मिलकर उन्होंने अपनी समस्या बताई? पता चला-नहीं?
मुख्यमंत्री ने कहा कि बेतहाशा गर्मी में आप लोग परेशान न हों। पहले अपने जिले में तैनात अधिकारियों से अपनी पीड़ा बताएं। हर हाल में सुनवाई होगी और समस्या का समाधान भी होगा।
धूप-गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी फरियादियों से अपील की कि धूप-गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मुख्यमंत्री ने फरियादियों के साथ आए बच्चों को चॉकलेट के साथ आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने एक महिला की गोद में बैठे बच्चे से पूछा-चॉकलेट चाहिए तो बच्चा मुस्कुराने लगा। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे तुरंत चॉकलेट दी।





