hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़भिलाई

छेड़खानी और पीछा करने पर युवती ने कर डाली पिटाई

भिलाई में मॉल से पीछा कर रहे युवक पर भड़की युवती

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भिलाई / छत्तीसगढ़। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवती ने उसका पीछा करने का आरोप लगाते हुए एक युवक को बीच सड़क पर रोककर चप्पल और थप्पड़ों से पीट दिया। घटना का वीडियो युवती ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। युवती स्कूटी से अपने घर लौट रही थी। उसका आरोप है कि स्मृति नगर निवासी 29 वर्षीय युवक लगातार उसका पीछा कर रहा था। कुछ दूरी पर युवक सड़क किनारे खड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद युवती ने अपनी स्कूटी रोककर उससे सवाल-जवाब शुरू कर दिए।वीडियो में युवती युवक से कहती हुई दिखाई देती है, “तुझे क्या लगता है, मैं देखी नहीं तुझे मेरा पीछा करते हुए? क्यों पीछा कर रहा है?” इस पर युवक ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी का इंतजार कर रहा था। युवती ने उसका जवाब नकारते हुए दावा किया कि कुछ महीने पहले भी एक मॉल में यही युवक उसका पीछा कर चुका है और उस समय भी उसने उसका वीडियो बनाया था।

युवक ने बातचीत के दौरान कहा कि वह युवती से बात करना चाहता था और माफी भी मांगी, लेकिन युवती ने नाराजगी जताते हुए उसकी चप्पल और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। इस दौरान उसने कहा कि “तुम जैसे लड़कों के कारण ही लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाती हैं।” घटना देखकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + seventeen =

Back to top button