MP के खंडवा में पारा 44 डिग्री के पार; 15 शहरों में पारा 43°C, रतलाम में तेज धूप से मोबाइल बंद हो गया

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। इंदौर और उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी है। शनिवार को नौगांव और खंडवा में पारा 44 डिग्री के पार रहा। वहीं, 15 शहरों में तापमान 43 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया।
रतलाम में इतनी तेज धूप थी कि मोबाइल ही बंद हो गया। वहीं, भोपाल के बाजार सूने रहे। IMD (मौसम केंद्र) भोपाल के अनुसार, रविवार को रतलाम, खरगोन और खंडवा में तीव्र लू का अलर्ट है। यहां पारा 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है।
वहीं, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, धार, बुरहानपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और मऊगंज में लू चलेगी।
भोपाल-जबलपुर में तेज गर्मी पड़ेगी रविवार को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और कटनी में भी तेज गर्मी का असर बना रहेगा।





