सनसनीखेज मामला, खरगोन जिले में पदस्थ थाना प्रभारी का मिला शव
होटल के कमरे में मिली खून से लिपटी हुई लाश ।

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। धार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। खरगोन जिले में पदस्थ थाना प्रभारी करण सिंह रावत का शव धार शहर के एक होटल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन टॉकीज के पास स्थित शिवानी होटल का है। धार में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। खरगोन जिले में पदस्थ थाना प्रभारी करण सिंह रावत का शव धार शहर के एक होटल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन टॉकीज के पास स्थित शिवानी होटल का है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी करण सिंह रावत उर्स में ड्यूटी के सिलसिले में धार आए हुए थे और शिवानी होटल में ठहरे थे। आज सुबह करीब 12 बजे तक जब होटल के कमरे का गेट नहीं खुला, तो होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान, नौगांव थाना प्रभारी हीरू सिंह रावत सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो थाना प्रभारी करण सिंह रावत का शव कमरे के बेड पर पड़ा मिला। शव के पास खून बिखरा हुआ पाया गया।





