hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश
Trending

भदार नदी में मछली मारने गए युवक की करंट लगने से मौत, घबराए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सोमवार को अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र में दोनो शव का हुआ पीएम

उमरिया जिले इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम अमरपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब भदार नदी में प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को मछली मारने गए एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रमाकांत कचेर (25 वर्ष), पिता गुलाब कचेर, निवासी अमरपुर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार रमाकांत अपने कुछ साथियों के साथ भदार नदी में मछली मारने गया था। इसी दौरान नदी में लगाए गए करंट की चपेट में आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथ गए युवक घबरा गए और किसी को सूचना दिए बिना वहां से चले गए।

जब रमाकांत तीन दिनों तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने अमरपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने तत्काल जांच शुरू की और रमाकांत के साथ गए साथियों से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान करने पर उन्होंने पूरी घटना बता दी। साथियों की निशानदेही पर पुलिस ने बेशर्म की झाड़ियों से रमाकांत का शव बरामद किया।

एक साथी ने की आत्महत्या

घटना के बाद एक साथी ने संदीप उर्फ बूंदे ढीमर पिता हरछड, उम्र 28 वर्ष, घबरा गया। घटना का खुलासा होने के बाद उसने अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, अन्य साथी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस कार्रवाई

अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया रमाकांत की मौत करंट लगने से हुई है। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराया गया है पीएम रिपोर्ट आने के कारण ही पता चलेगा किन कारणों से मृत्यु हुई है वही संदीप ढीमर फांसी का फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठाया है शव उतरवाकर पोस्टमार्टम शव का कराया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच के बाद ही पता चलेगा किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाया।

चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह ने कहा कि नदी में करंट कैसे आया, इसकी जांच की जा रही है। फरार साथियों की तलाश जारी है। पूछताछ के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी,”_ अमरपुर पुलिस ने बताया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

*डॉ शिव प्रजापति, अमरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र:*

‘रमाकांत कचेर और संदीप उर्फ बूंदे ढीमर, दोनों का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।_

_हालांकि प्रथम दृष्टया रमाकांत के शरीर पर करंट लगने जैसे निशान मिले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि मौत करंट लगने से हुई है। संदीप की मौत फांसी लगाने से हुई है, ये स्पष्ट है। विस्तृत PM और विसरा रिपोर्ट 2-3 दिन में आ जाएगी, उसके बाद ही आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।”_

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

Back to top button