हैवानियत की हद : युवक के कपड़े उतार कर बहरेमी से पिटा
सिवनी जिले में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । सिवनी में एक युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने और जख्मों पर नमक-मिर्च लगाने के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है, जबकि एक युवती ने पीड़ित पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच जारी है।सिवनी जिले में एक युवक के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खेत में ले जाकर युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने और उसके जख्मों पर नमक-मिर्च लगाने के मामले में पुलिस ने अब तक 11 आरोपितों की पहचान कर ली है, जिनमें से आठ को हिरासत में लिया गया है। शेष आरोपितों की तलाश जारी है।पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि पीड़ित की पहचान कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र निवासी सोहेल खान के रूप में हुई है। उसकी शिकायत पर अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार वायरल वीडियो जून माह की शुरुआत का बताया जा रहा है, जिसकी तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद खुला मामला |
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को निर्वस्त्र कर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उसके शरीर पर लगे घावों पर नमक और लाल मिर्च लगाकर उसे प्रताड़ित किया गया। बाद में उसे पानी डालकर नहलाते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर जांच शुरू कीनागपुर से लौटकर पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत बताया गया कि पीड़ित युवक घटना के बाद नागपुर चला गया था। बुधवार को लौटने के बाद उसने पुलिस के समक्ष पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।मामले में आया नया मोड़ इसी बीच एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पीड़ित युवक पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, निकाह के लिए मजबूर करने और धमकी देने के आरोप लगाते हुए आवेदन सौंपा है।
पुलिस का कहना है कि जिस मारपीट मामले में कार्रवाई की जा रही है, उसमें युवती का भाई और उसके परिजन मुख्य आरोपित बताए जा रहे हैं। ऐसे में यह शिकायत व्यक्तिगत रंजिश या पुलिस कार्रवाई के जवाब में भी हो सकती है। फिलहाल इस आवेदन पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है और मामले की अलग से जांच की जा रही है।





