hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

रोजीवे गांव में 15 एकड़ भूमि पर अवैध उत्खनन का मामला

स्वीकृत खुदाई की आड़ में करीब 600 डंपर कोपरा बेचने के आरोप

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि,भोपाल । जिले के ईटखेड़ी क्षेत्र स्थित राताताल के रोजीवे गांव में अवैध उत्खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। 15 एकड़ भूमि पर स्वीकृत खोदाई की आड़ में बड़े पैमाने पर कोपरा निकालकर बेचने के आरोपों के बीच जिला खनिज विभाग की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा द्वारा तीसरी बार जांच के संकेत दिए जाने के बावजूद जिला खनिज अधिकारी ने लिखित निर्देश नहीं मिलने का हवाला देते हुए नई जांच कराने से इंकार कर दिया है।

राताताल के रोजीवे गांव में 15 एकड़ जमीन पर 40 हजार घनमीटर खुदाई की अनुमति लेकर जमीन मालिक हरिचरण व कोपरा निकालने वाले शैलेंद्र भदौरिया और शेखर पंवार द्वारा करीब 600 डंपर कोपरा बाजार में बेचने का आरोप है। मामले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की फटकार के बाद जिला खनिज अधिकारी मेहताब सिंह रावत ने खनिज निरीक्षक सुचि माथुर से दो बार जांच कराई, लेकिन दोनों जांच रिपोर्टों पर सवाल उठने के बाद भी तीसरी जांच अब तक नहीं हो सकी है।

राताताल क्षेत्र में अवैध खनन का यह पहला मामला नहीं है। करीब एक वर्ष पहले खनिज विभाग ने इसी क्षेत्र में अवैध उत्खनन करने वालों पर चार करोड़ 76 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। उस कार्रवाई के दौरान एक पोकलेन मशीन और नौ डंपर जब्त किए गए थे। कार्रवाई पुलिस ने की थी, जबकि खनिज विभाग को पहले से गतिविधियों की जानकारी होने के आरोप लगे थे। उस मामले में शेखर पंवार, दशरथ यादव और जीवन सिंह राठौर को आरोपी बनाया गया था। इसी प्रकार हरिचरण के खेत पर भी नायब तहसीलदार की टीम ने अवैध उत्खनन पकड़ा था। इसके बावजूद खनिज निरीक्षक द्वारा प्रस्तुत दोनों जांच प्रतिवेदनों पर लीपापोती के आरोप लग रहे हैं

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 13 =

Back to top button