hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

इंदौर में लॉ छात्रा की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर किया ब्लैकमेलिंग

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। कानून की पढ़ाई कर रही छात्रा ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। एक युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती की और आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। छात्रा के मिलने से इनकार करने पर आरोपित ने वीडियो दोस्तों को भेज दिए। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी भी बना ली।राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपित आदित्य पुत्र राहुल वर्मा से सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों की आपस में बातचीत होती थी। वॉट्सऐप पर चैटिंग भी करने लगे थे।

छात्रा का आरोप है कि आदित्य ने उससे आपत्तिजनक अवस्था में फोटो मांगे। इनकार करने पर उसको धमकाया। वह बार-बार कॉल लगाने लगा। कुछ दिनों पूर्व उसने दोस्त और सहेलियों को उसका वीडियो भेज दिया। उसने छात्रा के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली और उस पर भी वीडियो अपलोड कर दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपित आदित्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =

Back to top button