hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मध्यप्रदेश

जंगल में ले जाकर तीन बदमाशों ने युवती से किया दुष्कर्म 

युवती अपने मित्र के साथ हनुमान टेकरी मंदिर में दर्शन कर बाइक से लौट रही थी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में नेशनल हाईवे-46 पर हिलगना के समीप बोरखेड़ा के जंगल में शुक्रवार रात पुरुष मित्र को बंधक बनाकर 26 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपने मित्र के साथ हनुमान टेकरी मंदिर में दर्शन कर बाइक से लौट रही थी।आरोप है कि जंगल में ले जाकर तीन बदमाशों ने दुष्कर्म किया, जबकि उनके तीन साथी उसके मित्र युवक को बंधक बनाए रहे। शोर सुनकर कुछ ही दूरी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सभी आरोपित जंगल के रास्ते फरार हो गए।

मूल रूप से कोलकाता निवासी युवती इन दिनों झारखंड निवासी अपने मित्र के पास गुना जिले के राघोगढ़ के पास विजयपुर आई हुई थी। यहां उसका मित्र उर्वरक संयंत्र एनएफएल यानी नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में इंजीनियर है। शुक्रवार शाम को दोनों बाइक से गुना स्थित हनुमान टेकरी दर्शन करने गए थे।

लौटते समय रात करीब आठ बजे हाईवे पर यह वारदात हो गई। पीड़िता के अनुसार, रिलायंस पेट्रोल पंप ग्रीन माउंटेन के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी बाइक रोककर कहा कि पहिया पंक्चर हो गया है। जैसे ही दोनों रुके, आरोपितों ने बाइक की चाबी निकाल ली और जबरन बाल पकड़कर उन्हें एबी रोड के दूसरी ओर जंगल में ले गए। वहां उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया।

इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि हाईवे पर युवक-युवती के साथ लूट और दुष्कर्म की घटना की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी सहित पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। सभी आरोपितों की तलाश जा

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + ten =

Check Also
Close