hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़रायपुर

इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, बेवफाई के शक में खूनी संघर्ष में बदला 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र स्थित WRS कॉलोनी के तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच बेवफाई को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपी ने युवती का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की नीयत से WRS कॉलोनी स्थित तालाब में फेंककर फरार हो गया। पुलिस जांच में पता चला है कि नंदनी जैन और आरोपी करण तांडी की करीब तीन वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों लगातार संपर्क में थे, लेकिन पिछले कुछ समय से उनके बीच रिश्तों को लेकर विवाद बढ़ गया था। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक आरोपी को प्रेमिका पर बेवफाई का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी दोनों की मुलाकात हुई, जहां विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को तालाब में फेंक दिया ताकि मामला दुर्घटना या आत्महत्या जैसा प्रतीत हो। हालांकि शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज की और पहचान होने के बाद तकनीकी साक्ष्यों व पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई।

पुलिस ने आरोपी करण तांडी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों, घटनाक्रम और अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 3 =

Back to top button