ग्वालियरमध्यप्रदेश
13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
घर के बाहर से नाबालिग का अपहरण, दिल्ली में लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने पकड़ा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर। महाराजपुरा क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ दिल्ली ले गया था। यहां उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया है। आरोपी भी पकड़ा गया है।13 वर्षीय किशोरी घर के बाहर बैठी थी। अचानक वह लापता हो गई तो पुलिस ने अपहरण की एफआइआर दर्ज की थी। स्वजनों ने करण पुत्र श्याम सुंदर पासवान पर संदेह जताया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। मोबाइल की लोकेशन खंगाली तो दिल्ली में मिली
बीते रोज दिल्ली में दबिश देकर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। किशोरी को भी बरामद कर लिया। जब किशोरी से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। पुलिस ने अपहरण की धारा में अब दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं।





